आखिर कैसे अंतरराष्ट्रीय प्रमोशन टूर के दौरान भी दुनिया से अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी छिपाने में कामयाब रहीं Anne Hathaway?

By एकता | Nov 18, 2026

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐनी हैथवे ने अपने 44वें जन्मदिन के कुछ ही दिनों बाद तीसरी बार मां बनकर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। इस उम्र में उनकी प्रेग्नेंसी की खबर ने हर किसी को चौंका दिया था, क्योंकि प्रेग्नेंसी के ऐलान से पहले वह अपनी फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा' के सीक्वल के अंतरराष्ट्रीय प्रमोशन टूर पर लगातार नजर आई थीं, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

सूत्रों ने 'पीपल' मैग्जीन को इस बात की पुष्टि की है कि ऐनी और उनके पति एडम शुलमैन ने अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया है। गौरतलब है कि ऐनी और एडम के पहले से ही दो बेटे हैं, जिनमें बड़े बेटे जोनाथन की उम्र 10 साल और छोटे बेटे जैक की उम्र 6 साल है।

जून में खास वीडियो शेयर कर दी थी तीसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी

ऐनी हैथवे ने इसी साल जून में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारा वीडियो साझा कर अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इस वीडियो में वह एक ढीली-ढाली सफेद ड्रेस पहने अपने पेट पर हाथ रखकर कैमरे के सामने आती हुई दिखाई दी थीं। पीछे बारबरा लुईस का मशहूर गाना 'बेबी आई एम योर्स' बज रहा था और ऐनी ने मुस्कुराते हुए अपने बेबी बंप की झलक दिखाकर फैंस को चौंका दिया था। वीडियो के अंत में वह अपने पेट को प्यार से गले लगाकर फ्रेम से बाहर दौड़ती हुई नजर आई थीं और उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था, "बेबी, आई एम योर्स।"

इसे भी पढ़ें: Brad Pitt ने Robert Pattinson को बताया बेस्ट James Bond, बोले- मुझे विलेन बनाओ

फिल्म के प्रमोशन पर ध्यान रखने के लिए छिपाई थी खबर

खास बात यह है कि अपनी फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा' के सीक्वल के अंतरराष्ट्रीय प्रमोशन टूर के दौरान ऐनी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को दुनिया से छिपाकर रखा था। एक सूत्र ने 'पीपल' को बताया कि उन्होंने यह खबर इसलिए देर से साझा की क्योंकि वह अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं और चाहती थीं कि सारा ध्यान उनके काम पर बना रहे, साथ ही वह अपनी शर्तों पर इस खुशखबरी का ऐलान करना चाहती थीं।

इसे भी पढ़ें: Avengers Doomsday से ठीक पहले नए नाम और लंबे वर्जन के साथ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में फिर रिलीज होगी Spider-Man Brand New Day

43 साल की उम्र में प्रेग्नेंट होने पर खुद भी हैरान रह गई थीं ऐनी

हाल ही में 'लेट नाइट विद सेथ मेयर्स' शो में पहुंचीं ऐनी हैथवे ने बताया था कि 43 साल की उम्र में दोबारा गर्भवती होने की खबर सुनकर वह खुद भी हैरान रह गई थीं। शो के होस्ट सेथ मेयर्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, "ओह माय गॉड, यह कमाल है, वाकई बहुत शानदार है। मेरा मतलब है, हमें पता था कि हम क्या कर रहे हैं, लेकिन हम इस बात से हैरान थे कि यह काम कर गया।" हंसते हुए उन्होंने आगे कहा, "हम इतने हैरान थे कि सब कुछ इस तरह हो गया, इसलिए हम इसे अपना 'बजर-बीटर' (आखिरी पल का कमाल) कह रहे हैं।"

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh Cabinet ने ग्रामीण नल-जल संचालन नियम 2026 के प्रारूप को दी मंजूरी

पेज नंबर 201 पर विवाद, शिवसेना नेताओं ने फाड़ी सोनिया गांधी की किताब, बैन की मांग

गठबंधन टूटने के बाद Congress से बढ़ी दूरी, Sonia Gandhi के कार्यक्रम से दूर रहे DMK चीफ Stalin

Ballia में बाइक के लिए पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल