अमेरिका में कैंसर से मौत के मामले कम करने के लिए महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2022

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश में कैंसर के कारण होने वाली मौत के मामले कम करने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है। अमेरिका में हृदय संबंधी बीमारी के बाद मौत का सबसे बड़ा कारण कैंसर है। अपने बड़े बेटे ब्यू को 2015 में कैंसर के कारण खो चुके बाइडन ने कहा कि लोगों की जान बचाए जाने के मामले बढ़ने के बावजूद कैंसर अमेरिका में हृदय संबंधी बीमारी के बाद मौत का अब भी दूसरा बड़ा कारण है।

बाइडन ने कहा कि अमेरिका को उन्नत जैव प्रौद्योगिकी का देश में निर्माण करने की आवश्यकता है और इसीलिए उन्होंने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जो संघीय सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देता है कि अमेरिका में आविष्कार की गई जैव प्रौद्योगिकी अमेरिका में ही बनाई जाए, चाहे वह कैंसर के उपचार से संबंधित हो या अगली पीढ़ी के ईंधन और अन्य सामग्री से जुड़ा हो।

बाइडन ने कहा कि उनका प्रशासन देश के हर हिस्से के वैज्ञानिकों की नई पीढ़ी का समर्थन करने के लिए पहला ‘कैंसर मूनशॉट स्कॉलर कार्यक्रम’ शुरू कर रहा है। बाइडन के बेटे ब्यू का 2015 में ब्रेन कैंसर के कारण निधन हो गया था। ‘अमेरिकन कैंसर सोसायटी’ का अनुमान है कि 2022 में कैंसर के 19 लाख नए मामलों का पता चलेगा और 6,09,360 लोगों की इस बीमारी से जान जाएगी।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ