केशव मौर्य का ऐलान, 1990 में मारे गए कारसेवकों के नाम पर बनेंगी सड़कें, तस्वीर भी लगाई जाएगी

By अंकित सिंह | Jul 08, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव है। भाजपा अपने हिंदुत्व के मुद्दे को और बल देने की कोशिश में है। इन्हीं सबके बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 1990 फायरिंग में मारे गए कारसेवकों के नाम पर प्रदेश में सड़के बनवाई जाएगी। अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कारसेवक 1990 में अयोध्या आए थे और रामलला के 'दर्शन' चाहते थे। तत्कालीन सपा सरकार ने निहत्थे भगवान राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं। कई की जान चली गई। आज, मैं घोषणा करता हूं कि ऐसे सभी कारसेवकों के नाम पर यूपी में सड़कों का निर्माण किया जाएगा। केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि सड़कों के साथ बलिदानी राम भक्तों का नाम भी लिखा जाएगा और उनकी तस्वीर भी लगाई जाएगी। मौर्य ने ऐलान किया कि देश की सुरक्षा में शहीद होने वाले जवान और आंतरिक सुरक्षा में शहीद होने वाले पुलिस जवानों के घर तक भी जय हिंद वीर पथ बनेगा। इससे पहले प्रदेश में टॉपर विद्यार्थियों के घर तक सड़क बनाने का ऐलान किया गया था। साथ ही साथ विवेकानंद के भी नाम पर सड़के बनवाई जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान