खेलो इंडिया यूथ गेम्स का ऐलान, अनुराग ठाकुर बोले- ये एक ऐसा मंच है जहां खिलाड़ी कर सकते हैं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

By अभिनय आकाश | Oct 20, 2022

खेलो इंडिया यूथ गेम्स पहली बार मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित होंगे। यह इन खेलों का पांचवां संस्करण होगा। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, एमपी के खेल राज्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और MoS निसिथ प्रमाणिक की उपस्थिति में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की गई। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज देश का एक बहुत बड़ा वर्ग है जो अपने बच्चों को खेल में आगे बढ़ाना चाहता है, साथ ही अपनी फिटनेस के लिए और राज्य और देश के लिए पदक जीतना चाहता है। खेलो इंडिया के जरिए पीएम मोदी ने बदली सोच।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के मंत्री ने राहुल गांधी की 'तुलना' प्रभु राम से की, बीजेपी बोली- चापलूसी की हद, विवाद बढ़ने पर कांग्रेस ने दी सफाई

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 कार्यक्रम की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल एक राज्य का विषय है। मुझे खुशी है कि मध्य प्रदेश जैसे कई राज्य न केवल खेल का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए बल्कि खिलाड़ियों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी आगे आ रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र से 7.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद, बोले AK Mohanty

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा