रूस में दो नए काउंसलेट खोलने का ऐलान, मॉस्को में बोले मोदी- भारत का विकास देख दुनिया भी हैरान

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा के दूसरे दिन भारतीय समुदाय को संबोधित किया। मॉस्को हवाईअड्डे पर उतरने पर मोदी को सम्मान दिया गया। बाद में उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की जिन्होंने उनके लिए एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी की। पुतिन ने पीएम मोदी की मेजबानी के लिए आभार जताया और कहा कि दोस्त आपका यहां स्वागत है। मैं आपको देखकर वास्तव में खुश हूं। पुतिन ने पीएम मोदी को अपने निवास नोवो-ओगारियोवो के आसपास अपनी इलेक्ट्रिक कार में घुमाया। भारत में रूसी दूतावास ने दोनों नेताओं का ड्राइव का आनंद लेते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई। 

इसे भी पढ़ें: मेरे तो DNA में है चुनौती को चुनौती देना, मॉस्को में भारतीय समुदाय के बीच बोले PM मोदी

पीएम ने कहा कि भारत और रूस के संबंधों के लिए मैं राष्ट्रपति पुतिन की सराहना करूंगा। उन्होंने दो दशकों से भी ज्यादा समय तक इस साझेदारी को मजबूती देने के लिए शानदार काम किया है। पिछले 10 सालों में मैं छठी बार रूस आया हूं और इन सालों में हम एक दूसरे से 17 बार मिले हैं। ये सारी बैठकें विश्वास और आदर को बढ़ाने वाली रही हैं। जब हमारे छात्र संघर्ष के बीच फंसे थे तब राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें भारत पहुंचाने में मदद की थी इसके लिए मैं उनका एक बार फिर आभार व्यक्त करता हूं। आज ग्लोबल इकोनॉमी की वृद्धि में 15% भारत की हिस्सेदारी है। आने वाले समय में इसका और ज्यादा विस्तार होना तय है। वैश्विक गरीबी से लेकर जलवायु परिवर्तन तक हर चुनौती को चुनौती देने में भारत सबसे आगे रहेगा।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर