सचिन पायलट का ऐलान- 13 जून को सत्याग्रह करेगी कांग्रेस, ईडी-CBI वही करेगी जिससे केंद्र को हो फायदा

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2022

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी की ओर से तलब किए जाने के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की तरफ से लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि ईडी, सीबीआई वही करेगी जिससे केंद्र को फायदा होगा। केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि कल राहुल गांधी ईडी द्वारा भेजे गए समन के जवाब में खुद को पेश करेंगे। पिछले 7-8 सालों में ऐसी कोई संस्था नहीं है जिसका दुरुपयोग ना किया गया हो। सचिन पायलट ने कहा कि क्या ऐसा संभव है कि पूरे देश में किसी भी भाजपा नेता ने ऐसा कोई काम ना किया हो जिस पर छापा डाला जाए, जांच की जाए या समन किया जाए?  

इसे भी पढ़ें: पंजाब के बाद गुजरात की ओर बढ़े केजरीवाल, विधानसभा चुनाव में विपक्ष के मतों का बंटवारा कर सकती है आप

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे एवं सांसद राहुल गांधी के खिलाफ  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नोटिस जारी किए जाने के मद्देनजर, कांग्रेस के नेता तथा 13 जून को देश भर में जांच एजेंसी के 25 कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं सोनिया गांधी को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए 23 जून की तारीख दी गई है। जहां मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा।  

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा