Ayodhya में लगातार शानदार होटल बनाने के हो रहे ऐलान, सुविधाएं बढ़ने से श्रद्धालुओं को मिलेगा आराम

By नीरज कुमार दुबे | Feb 21, 2024

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से यहां धार्मिक पर्यटन को काफी बढ़ावा मिल रहा है। देशभर से श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या में लगातार बनी हुई है जिसे देखते हुए आतिथ्य सेवा से जुड़े क्षेत्र को रामनगरी में काफी संभावनाएं दिख रही हैं। इसीलिए यहां एक के बाद एक होटल खुलने का ऐलान हो रहा है। नया ऐलान यात्रा बुकिंग मंच ईजमाईट्रिप ने किया है। ईजमाईट्रिप ने कहा है कि उसने जीवानी समूह के साथ मिलकर अयोध्या में एक होटल बनाने के लिए रेडिसन होटल समूह के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। 'रेडिसन ब्लू' नाम के इस होटल में 150 कमरे होंगे और इसके वर्ष 2027 में चालू हो जाने की उम्मीद है। ईजमाईट्रिप ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दो किलोमीटर के भीतर इस होटल को बनाने की योजना है। ईजमाईट्रिप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं सह-संस्थापक और जीवानी समूह में एक निवेशक निशांत पिट्टी ने कहा कि इस गठजोड़ से शहर में आतिथ्य सेवाओं को बढ़ाने तथा यात्रियों को बेहतर अनुभव देने में मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा