भाला फेंक मे अपना रिकॉर्ड तोड़ने के बावजूद ओलंपिक क्वालिफिकेशन से चूकी अनु रानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2021

पटियाला। अनु रानी ने सोमवार को यहां फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन भाला फेंक में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया लेकिन इसके बावजूद तोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन स्तर हासिल नहीं कर पाई। अनु ओलंपिक क्वालीफिकेशन स्तर से आधा मीटर से अधिक से पीछे रही। अनु ने तीसरे प्रयास में 63.24 मीटर की सर्वश्रेष्ठ दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 62.43 मीटर के अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया जो उन्होंने 2019 में दोहा में विश्व चैंपियनशिप के दौरान बनाया था। तोक्यो ओलंपिक का महिला भाला फेंक स्पर्धा में क्वालीफिकेशन स्तर 64 मीटर है। एशियाई खेल 2014 में कांस्य और एशियाई चैंपियनशिप 2019 में रजत पदक जीतने वाली अनु राष्ट्रीय स्पर्धा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही थी।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत