Annual ICC Rankings: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में नंबर 1, भारत टी20 में शीर्ष पर और न्यूजीलैंड नंबर 1 वनडे टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2022

दुबई।घरेलू मैदानों पर लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करने के कारण भारत ने 2021-22 सत्र का अंत विश्व की नंबर एक टी20 टीम के रूप में किया लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को जारी वार्षिक टेस्ट रैंकिंग में वह शीर्ष पर काबिज आस्ट्रेलिया से नौ अंक पीछे हो गया है। न्यूजीलैंड वार्षिक रैंकिंग के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया की नंबर एक टीम है। भारत और इंग्लैंड के बीच 2021 में शुरू हुई टेस्ट श्रृंखला को पांचवां और अंतिम मैच खेले जाने के बाद इस रैंकिंग में शामिल किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: लिविंगस्टोन के सामने फीके पड़े गुजरात के गेंदबाज, पंजाब ने 8 विकेट से दर्ज की जीत, धवन ने खेली अर्धशतकीय पारी

उसके अब 119 के बजाय 128 अंक हो गये हैं। वार्षिक ‘अपडेट’ में मई 2019 के बाद पूर्ण संपन्न हुई सभी श्रृंखलाओं को शामिल किया गया है। अब मई 2021 से पहले संपन्न हुई श्रृंखलाओं को वार्षिक गणना में 50 प्रतिशत जबकि इसके बाद की श्रृंखलाओं को शत प्रतिशत महत्व दिया गया है। भारत टी20 में नंबर एक स्थान पर बना हुआ है। उसकी दूसरे नंबर पर काबिज इंग्लैंड पर बढ़त एक के बजाय पांच अंक की हो गयी है। दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया है जो अब छठे स्थान पर है। इसी तरह से बांग्लादेश और श्रीलंका दसवें नंबर की टीम अफगानिस्तान से आगे निकल गये हैं। वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड शीर्ष पर काबिज है लेकिन उसकी दूसरे नंबर की टीम इंग्लैंड पर बढ़त तीन के बजाय एक अंक की रह गयी है। इंग्लैंड और तीसरे नंबर के आस्ट्रेलिया के बीच अंकों का अंतर सात से बढ़कर 17 हो गया है। भारत (105 अंक) वनडे रैंकिंग में आस्ट्रेलिया (107) से दो अंक पीछे चौथे स्थान पर है।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन