NEET-UG मामले में एक और गिरफ्तारी, CBI ने महाराष्ट्र से व्यक्ति को किया अरेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2024

नयी दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) में कथित ‘हेरफेर’ करने के आरोप में एक व्यक्ति को महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अबतक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने लातूर से जुड़े मामले में नंजुनेथप्पा जी नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इस मामले की जांच पहले महाराष्ट्र पुलिस कर रही थी। 

सीबीआई ने इस मामले में छह प्राथमिकी दर्ज की हैं। बिहार में दर्ज प्राथमिकी प्रश्नपत्र लीक होने से जुड़ा है जबकि गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में दर्ज प्राथमिकी अभ्यर्थियों के स्थान पर दूसरे व्यक्ति के परीक्षा देने और हेरफेर से जुड़ा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के संदर्भ पर सीबीआई की अपनी प्राथमिकी नीट में कथित अनियमितताओं की ‘‘व्यापक जांच’’ से संबंधित है।

नीट-यूजी का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने किया था और इसके जरिये सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश मिलता है। इस साल पांच मई को दूसरे देश के 14 शहरों सहित 571 शहरों में फैले 4,750 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा कराई गई थी और 23 लाख से अधिक अभ्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर