Trump का एक और बड़ा धमाका, हिले दुनियाभर के करोड़ों मुसलमान, भारत के कई सेलिब्रेटीज के भी उड़ जाएंगे होश

By अभिनय आकाश | Apr 11, 2025

पूरी दुनिया की इकोनॉमी को टैरिफ वॉर से हिला देने वाले डोनाल्ड ट्रंप अब फिलीस्तीन, हमास और आतंकवाद के खिलाफ वीजा वॉर शुरू कर चुके हैं। मेक अमेरिका ग्रेट अगेन की थ्योरी पर काम करने वाले ट्रंप ने अब अमेरिका में कट्टरपंथ और आतंकवाद की एंट्री को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। फिलिस्तीन के समर्थन और इजरायल के विरोध में ऑल आईज ऑन रफा का कैंपेन पिछले साल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और भारत के कई सेलिब्रेटी ने उनका समर्थन किया और पोस्ट किया। लेकिन अब ट्रंप प्रशासन ने दुनियाभर के फिलिस्तीन प्रेमियों को सीधे सीधे चेतावनी दी। ट्रंप ने सीधा चेतावनी देते हुए कहा है कि फिलिस्तीनी प्रेम दिखाओगे तो न वीजा मिलेगा और न ही ग्रीन कार्ड। 

इसे भी पढ़ें: Trump का यूक्रेन मिशन चीन ने किया फ्लॉप? जेलेंस्की के दावे से मची सनसनी

यूएससीआईएस के अनुसार, यहूदी विरोधी के रूप में परिभाषित पोस्ट में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा आतंकवादी के रूप में वर्गीकृत आतंकवादी समूहों के समर्थन में सोशल मीडिया गतिविधि शामिल होगी, जिसमें हमास, लेबनान के हिजबुल्लाह और यमन के हूतीविद्रोही शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवाएं सोशल मीडिया सामग्री की स्क्रीनिंग करेगी। अगर यहूदी विरोधी आतंकवाद, यहूदी विरोधी आतंकवादी संगठनों या अन्य यहूदी विरोधी गतिविधि का समर्थन, समर्थन, प्रचार या समर्थन करते हुए पाया जाता है तो उसका वीजा रद्द कर दिया जा सकता है या ग्रीन कार्ड नहीं दिया सकता है। 

इसे भी पढ़ें: आधी रात ट्रंप ने टैरिफ पर कदम क्यों खींचे? भारत समेत 50 देश कौन कौन से हैं

अभी बीते साल की ही बात है कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार समूहों द्वारा गाजा शहर की गंभीर स्थितियों को उजागर करने के लिए एक सोशल मीडिया कैंपेन शुरू करने के  साथ ही ऑल आईज ऑन गाजा वाला स्लोगन इंटरनेट पर वायरल हो गया था। ऑल आईज ऑन राफा स्लोगन को लेकर भारत में भी कई सारे सेलिब्रिटी ने पोस्ट किए थे।  आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, वरुण धवन, रश्मिका मंदाना, सोनाक्षी सिन्हा, सामंथा रुथ प्रभु, तृप्ति डिमरी, दीया मिर्जा और ऋचा चड्ढा सहित कई भारतीय हस्तियों ने अपने-अपने यहां वायरल स्लोगन को साझा करके फिलिस्तीनियों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की थी। 

प्रमुख खबरें

किश्तवाड़ में नाबालिग से दुष्कर्म और मौत का मामला, भाजपा ने अपराध शाखा जांच का स्वागत किया

सितंबर में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव की संभावना, अमेरिकी आंकड़ों और वैश्विक तनाव पर नजर

दिल्ली में RSS मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अध्यक्ष उदय भानु चिब हिरासत में

Uzbekistan के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए PM Modi, कहा- यह 1.4 अरब भारतीयों का सम्मान है