By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2021
दुबई, 11 पहले एशेज टेस्ट मैच में करारी हार से आहत इंग्लैंड को तब एक और करारा झटका लगा जब आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गये इस मैच में धीमी ओवर गति के लिये उस पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और इसके साथ ही उसे आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पांच अंक भी गंवाने पड़े। आईसीसी से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक तय समय में पांच ओवर कम गेंदबाजी करने के आरोप में एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी डेविड बून ने यह फैसला सुनाया। आस्ट्रेलिया ने यह मैच नौ विकेट से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी। खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी सदस्यों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (न्यूनतम ओवर-गति से संबंधित) में आवंटित समय में ओवर पूरा करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
यह 24 महीने की अवधि में उनका यह पहला अपराध था। यह घटना गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 77वें ओवर में हुई, जब हेड ने बेन स्टोक्स की गेंद पर शॉट लगाने के बाद अभद्र का इस्तेमाल किया। हेड ने अपराध के साथ मैच रेफरी द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया और इसकी औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर पॉल रीफेल और रॉड टकर, तीसरे अंपायर पॉल विल्सन और चौथे अधिकारी सैम नोगाज्स्की ने ये आरोप तय किये। स्तर एक के उल्लंघनों में न्यूनतम दंड आधिकारिक फटकार है। इसमें खिलाड़ी की मैच फीस का अधिकतम 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक जोड़ने का भी प्रस्ताव हैं।