पाकिस्तान को एक और झटका, भारते ने डाक और पार्सल सेवा किया बंद

By अंकित सिंह | May 03, 2025

भारत ने शनिवार को पाकिस्तान के साथ हवाई और सतही मार्गों के माध्यम से सभी प्रकार के मेल और पार्सल के आदान-प्रदान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद नई दिल्ली ने इस्लामाबाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। इस हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों ने 26 लोगों को मार डाला था। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत सरकार ने हवाई और सतही मार्गों के माध्यम से पाकिस्तान से आने वाले सभी प्रकार के मेल और पार्सल के आदान-प्रदान को निलंबित करने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें: ‘कांग्रेस की CWC अंदर से पाकिस्तान वर्किंग कमेटी’, चरणजीत चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक का मांगा सबूत तो भड़की BJP

इसमें कहा गया कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लगाया गया है। आदेश में कहा गया कि इस प्रतिबंध के किसी भी अपवाद के लिए भारत सरकार की मंजूरी की आवश्यकता होगी। एफटीपी में ‘पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध’ शीर्षक के तहत प्रावधान डालते हुए इसमें कहा गया है, “पाकिस्तान से आयात या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन, चाहे स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हो या अन्यथा अनुमति प्राप्त हो, तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा।” 

प्रमुख खबरें

Mercedes India प्रमुख Santosh Iyer बोले, BMW से आगे रहने के लिए कारों की कीमतें नहीं घटाएंगे

गोंडा में व्यापारी विनोद साहनी के परिजनों से मिलीं MLA Pallavi Patel

TVS और Bajaj Auto भारत में जल्द पेश करेंगी नई Electric Motorcycle

Nashik में सड़क पर रखे लोहे के पाइप से टकराई बाइक, 33 वर्षीय युवक की मौत