मध्य प्रदेश में एक और कांग्रेस विधायक ने इस्तीफा देकर ली भाजपा की सदस्यता, अब होगें 26 उप चुनाव

By दिनेश शुक्ल | Jul 17, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के एक और विधायक ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश के नेपानगर विधानसभा से कांग्रेस विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा जिसे स्वीकार कर लिया गया। विधानसभा सचिवालय ने उनके इस्तीफे की पुष्टि कर दी है। एक और विधायक के इस्तीफा देने से कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। उपचुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस में एक सप्ताह के अंदर यह दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले छतरपुर जिले की मलहरा विधानसभा सीट के प्रद्युमन सिंह लोधी ने भी विधानसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया था और उसी दिन भाजपा में शामिल हो गए थे। वही अब बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा सीट से विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने इस्तीफा दे दिया है। पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। वह मंत्री अरविंद भदौरिया के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंची जहाँ उन्होनें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय पहुँचकर उनको भाजपा की सदस्यता दिलावाई।    

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान भागने की फिराक में था भोपाल का कथित पत्रकार,नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का है आरोपी

जबकि  सुमित्रा कस्डेकर के इस्तीफे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि मुझे कोई चिंता नहीं है। मुझे पता था कि कुछ लोग हैं जो छोड़ देंगे, इसलिए वे चले गए। यह आश्चर्य की बात नहीं है। बीजेपी विधायकों को बुला रही है, उन्हें पैसे और अलग-अलग पोस्ट दे रही है। बहरहाल ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों सहित तीन कांग्रेसी विधायकों ने मार्च में ही विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिनकी संख्या 22 थी इन विधायकों के इस्तीफे के बाद अल्पमत में आने के बाद कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गई थी और भाजपा ने प्रदेश में शिवराज सरकार बनाई थी। वही दो विधायकों की मृत्यु होने से पहले से 2 सीट खाली थे, उसके बाद तय था कि एमपी में 24 सीट पर उपचुनाव होंगे। लेकिन प्रद्युम्न सिंह लोधी और सुमित्रा कस्डेकर के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद अब 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला