यति नरसिंहानंद का एक और विवादित बयान, बोले- अगर मुस्लिम बना पीएम तो 50% हिंदू कर लेंगे धर्म परिवर्तन

By अंकित सिंह | Apr 04, 2022

हरिद्वार में नफरत भरे बयान देने वाले यति नरसिंहानंद ने एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार दिल्ली के बुराड़ी में आयोजित एक धर्म सभा में उन्होंने विवादित बयान दिया है। नरसिंहानंद के विवादित बयान को लेकर फिलहाल दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले नरसिंहानंद ने मुस्लिमों को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि अगर कोई मुस्लिम देश का प्रधानमंत्री बना तो 20 साल से 50 प्रतिशत हिंदुओं का धर्मांतरण हो जाएगा। जाहिर सी बात है कि डासना देवी मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद की टिप्पणी के बाद से एक और विवाद खड़ा हो गया है। नरसिंहानंद ने कहा कि केवल 2029 में या 2034 में या 2039 में कोई मुस्लिम प्रधानमंत्री बनेगा। एक बार मुस्लिम प्रधानमंत्री बन जाएगा तो 50 प्रतिशत हिंदू धर्मांतरित हो जाएंगे, 40 प्रतिशत मारे जाएंगे और बाकी 10 प्रतिशत या तो शरणार्थी शिविरों में रहेंगे या अगले 20 वर्षों में अन्य देशों में होंगे। उन्होंने हिंदुओं को अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए हथियार उठाने का भी आह्वान किया। हालांकि, दिल्ली प्रशासन ने इस आयोजन की अनुमति नहीं दी थी। महापंचायत का आयोजन यहां बुराड़ी मैदान में ‘सेव इंडिया फाउंडेशन’ के प्रीत सिंह द्वारा किया गया। इसी समूह ने पूर्व में हरिद्वार में और राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर इसी तरह के विवादास्पद कार्यक्रम आयोजित किए थे, जहां मुस्लिम विरोधी नारे लगाए गए थे। सिंह को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर कार्यक्रम में अभद्र बोलने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

इसे भी पढ़ें: Matrubhoomi: आदर्श नारी रानी अहिल्याबाई होल्कर, जिन्होंने सनातन धर्म के विस्तार के लिए किए कई बड़े काम

नरसिंहानंद अतीत में भी अभद्र बयानबाजी के मामलों में शामिल रहा है। पिछले साल 17 से 19 दिसंबर के बीच हरिद्वार में आयोजित ‘‘धर्म संसद’’ में मुसलमानों के खिलाफ अत्यधिक भड़काऊ भाषण देने के लिए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रविवार के कार्यक्रम में कई अन्य हिंदू नेता भी शामिल हुए। नरसिंहानंद हरिद्वार में अभद्र से जुड़े मामले में जमानत पर है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महापंचायत के एक वीडियो में नरसिंहानंद यह कहता हुआ नजर आया, ‘‘यही हिन्दुओं का भविष्य होगा। यदि आप इस भविष्य से बचना चाहते हैं तो आदमी बनें और हथियार उठाएं।’’ महापंचायत में नरसिंहानंद ने कहा, ‘‘मैंने लंबे समय से हिंदुओं को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए भीख मांगते देखा है। लेकिन मैंने किसी हिंदू की एक भी मांग पूरी होते नहीं देखी। राम जन्मभूमि हमें भीख मांगने से नहीं कोर्ट के दखल से मिली है, इसलिए भिखारी बनना बंद करो।’’ 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank में भूचाल, Chairman Atanu Chakraborty के इस्तीफे से Corporate Governance पर उठे बड़े सवाल

Gold-Silver ETF में भारी बिकवाली, एक झटके में 8% तक गिरे Silver Fund, डूबा पैसा?

HSBC में AI का कहर: Banking Sector में 20,000 Jobs पर लटकी तलवार, बड़ी छंटनी की तैयारी।

IPL से पहले Riyan Parag का बड़ा बयान, कहा- Sanju Samson हमारे लिए Virat Kohli जैसे थे