एक और साइबर अटैक, जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हुआ हैक

By रितिका कमठान | Dec 01, 2022

दिल्ली के एम्स अस्पताल में कुछ दिनों पूर्व साइबर अटैक किया गया था। इसके बाद अब केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल भी हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने एक दिसंबर की सुबह केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के ट्विटर हैंडल को हैक किया है। 

हैकर्स ने किया कई लोगों को टैग

हैकर्स ने स्वच्छ भारत, केंद्र सराकर के कई मंत्रालयों को टैग किया था। हैकर्स ने पोस्ट किए गए ट्विट्स में कई फर्जी अकाउंट्स को भी टैग किया था। सुबह करीब आठ बजे के करीब ये ट्विट्स किए गए थे। जानकारी के मुताबिक इन ट्विट्स की संख्या लगभग 80 थी।

दिल्ली एम्स का सर्वर हुआ था हैक

हाल ही में 23 नवंबर को दिल्ली एम्स का सर्वर हैक हुआ था। ये अस्पताल काफी अहम है क्योंकि यहां राष्ट्रपति, पीएम, मंत्रियों और अन्य प्रमुख व्यक्तियों का स्वास्थ्य डेटा रहता है। साइबर क्राइम एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। इंडिया कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-IN), दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि रैंसमवेयर हमले की जांच कर रहे हैं। 25 नवंबर को दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) इकाई द्वारा जबरन वसूली और साइबर आतंकवाद का मामला दर्ज किया गया था। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा