पुणे में एक और जमीन घोटाला: पशुपालन विभाग के 15 एकड़ भूखंड की बिक्री के लिए अधिकारी निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2025

पुणे जिले में पशुपालन विभाग से संबंधित 15 एकड़ के सरकारी भूखंड को कथित तौर पर राज्य के नियमों का उल्लंघन करके बेचे जाने के मामले में महानिरीक्षक पंजीकरण (आईजीआर) ने एक अधिकारी को निलंबित कर उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिंपरी चिंचवाड़ के तथावडे में स्थित जमीन को गैर-हस्तांतरणीय श्रेणी में वर्गीकृत किए जाने के बावजूद 33 करोड़ रुपये में बेच दिया गया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार की पूर्व अनुमति के बिना संपत्ति को बेचा नहीं जा सकता। आईजीआर ने हवेली नंबर 17 के वरिष्ठ लिपिक और प्रभारी उप-रजिस्ट्रार (श्रेणी II) विद्या शंकर बाडे (सांगले) को निलंबित कर दिया। पंजीकरण और स्टांप के उप महानिरीक्षक और जिला रजिस्ट्रार द्वारा की गई संयुक्त जांच में पाया गया कि बाडे ने हस्तांतरण पर स्पष्ट प्रतिबंधों के बावजूद बिक्री विलेख पंजीकृत किया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Asian Championships: मनु भाकर को रजत, ईशा सिंह को कांस्य, भारत को टीम गोल्ड

BWF का नया कैलेंडर: India Open का Super 750 दर्जा कायम, Syed Modi टूर्नामेंट हुआ Downgrade

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो, सचिन से तुलना और टीम इंडिया की दहलीज

BCCI की नई लिस्ट जारी: Shubman Gill को मिला प्रमोशन, Mohammed Shami का पत्ता कटा