स्पेन में मंकीपॉक्स से एक और व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2022

बार्सिलोना, 31जुलाई (एपी)। स्पेन में शनिवार को मंकीपॉक्स से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में मंकीपॉक्स से मौत का यह दूसरा मामला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया संक्रमण से जान गंवाने वाले दोनों युवा थे। इस वायरस से मौत का पहला मामला शुक्रवार को सामने आया था। शुक्रवार को ही ब्राजील में भी मंकीपॉक्स से पहली मौत हुई थी। मई से दुनिया के करीब 80 देशों में मंकीपॉक्स के 22,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

संक्रमितों में केवल 64 महिलाएं हैं। मंत्रालय के मुताबिक, मंकीपॉक्स से संक्रमित 120 लोगों को अब तक अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यूरोपीय संघ के संयुक्त टीका कार्यक्रम के तहत देश को टीके की 5,300 खुराक मिल चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

धूम्रपान न करने वालों में Lung Infection का खतरा, जानिए फेफड़ों के संक्रमण की मुख्य वजहें

Akhilesh Yadav का आरोप, गलत कामों के लिए Generative AI का दुरुपयोग कर रही है BJP

Numerology में इन 3 मूलांक वाले लड़कों को माना जाता है भरोसेमंद पार्टनर, शादी से पहले जान लें इनकी ये खूबियां

Mega DSC विरोध पर पुलिस लाठीचार्ज, YSRCP नेताओं ने की CBI जांच की मांग