चीन को सबक सिखाने की एक और तैयारी, आधुनिक गश्ती नौकाएं खरीदेगी भारतीय सेना

By अंकित सिंह | Jan 02, 2021

एलएसी पर जारी विवाद के बीच भारतीय सेना सीमा पर अपनी ताकत को और मजबूत करने जा रही है। सीमा पर गश्ती के लिए सेना ने आधुनिक नौकाओं को खरीदने के प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया है। इन नौकाओं के आने से सेना चीन की हर चाल पर पैनी नजर रख सकती है। यह नौकाएं पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील और सीमावर्ती क्षेत्रों के अन्य जल निकायों में गश्त करने के लिए सेना की मदद करेंगे। सेना ने इसके लिए 12 फास्ट पेट्रोल नौका खरीदने के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के साथ अनुबंध किया है। फास्ट पेट्रोल नौका की डिलीवरी सेना को मई 2021 से मिलने शुरू हो जाएगी। नौकाओं का संचालन और रखरखाव भारतीय सेना के इंजीनियर्स के द्वारा किया जाएगा। आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच टकराव 2020 के मई जून में शुरू हुआ था। अब तक दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन स्थितियां जस के तस बनी हुई है। पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि अभी भी एलएसी पर परिस्थितियां अनुकूल नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर