West Bengal के संदेशखालि में भूमि हड़पने, यौन उत्पीड़न के मामले में एक और मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2024

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला स्थित संदेशखालि इलाके में कथित तौर पर भूमि हड़पने और महिला का यौन उत्पीड़न करने के मामले में एक मुख्य आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हाजरा को रविवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। नजात पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने शिवप्रसाद हाजरा को आज शाम संदेशखालि से गिरफ्तार किया। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।’’

इससे पहले, पुलिस ने उत्तम सरदार को गिरफ्तार किया था लेकिन शेख अब भी फरार है। हाजरा की गिरफ्तारी के साथ, मामले के तीन मुख्य आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मामले में अब तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, एक सूत्र ने बताया कि एक पीड़िता द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और 307 (हत्या का प्रयास) जोड़ दी है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा