Bihar में सियासी हलचल तेज, राजद के एक और नेता ने किया दावा, बजट सत्र के बाद होगी तेजस्वी की ताजपोशी

By अंकित सिंह | Feb 22, 2023

बिहार में राजनीतिक हलचल लगातार तेज है। तेजस्वी यादव की ताजपोशी को लेकर मांग उठने लगी है। हाल में ही राजद के विजय मंडल ने दावा किया था कि होली बाद तेजस्वी यादव की ताजपोशी होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनकी ताजपोशी करेंगे। अभी इस पर चर्चा शुरू ही हुई थी कि राजद के एक और बड़े नेता और प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने भी यही दावा कर दिया। भाई वीरेंद्र ने साफ तौर पर कहा कि बिहार बजट सत्र के बाद तेजस्वी की ताजपोशी होगी। इसके बाद बिहार में अब राजनीतिक हलचल लगातार तेज होती दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कि अब नीतीश कुमार पर तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर राजद दबाव बनाने की शुरुआत कर चुकी है। राजद की ओर से लगातार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: Nitish के कार्यक्रम में ढाई घंटे तक खाली रही DY CM की कुर्सी, RJD विधायक का दावा- मार्च में होगी तेजस्वी की ताजपोशी

यह मांग तब और जोर पकड़ रही है जब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने साफ तौर पर कह दिया कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे, ऐसा मैंने नहीं कहा है। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहने वाले हैं। तेजस्वी को लेकर जब ललन सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी 2024 है, इसकी बात कीजिए। 2025 की बात तब देखेंगे। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने भी दावा किया था कि नीतीश कुमार 2030 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहने वाले हैं। देखना दिलचस्प होगा कि बिहार की राजनीति किस ओर जाती हैं। लेकिन कहीं ना कहीं राजद ने अब तेजस्वी यादव को सीएम बनाने को लेकर अपनी मांग तेज कर दी है।

प्रमुख खबरें

आजकल सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं...चीनी की बढ़ती कीमतों पर बिहार सरकार के मंत्री का ये बयान सुना आपने?

Jairam Ramesh ने Great Nicobar project को रोकने की मांग की, केंद्र पर साधा निशाना

बीमार पति के इलाज और बुरी नजर उतारने के नाम पर दरिंदगी! किन्नर का भेष धरकर घर में घुसा हैवान, एयर-होस्टेस से रेप

Supreme Court ने Judicial Service परीक्षा के लिए अनिवार्य अनुभव घटाकर 1 साल किया