Kota में एक और आत्महत्या, NEET परीक्षा से ठीक पहले नाबालिग लड़की ने मौत को लगाया गले

By एकता | May 04, 2025

नीट परीक्षा से ठीक एक दिन पहले शनिवार शाम कोटा में एक नाबालिग अभ्यर्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अभ्यर्थी के आत्महत्या करने की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के श्योपुर की रहने वाली 18 साल से कम उम्र की नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली है। वह कोटा के पार्श्वनाथ इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहकर एक कोचिंग संस्थान में नीट-यूजी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बता दें, रविवार को देशभर में नीट परीक्षा हो रही है।

इसे भी पढ़ें: उप्र : बरेली में मरीज से बलात्‍कार के दोषी चिकित्सक को 10 साल कठोर कारावास की सजा

यह दुखद घटना इस साल कोटा में कोचिंग छात्रा से जुड़ी आत्महत्या का 14वां मामला है। 2024 में, शहर में ऐसे 17 मामले सामने आए, जो देश के कोचिंग हब में छात्रों के बीच लगातार तनाव और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को उजागर करते हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Flash Floods: नेपाल में तबाही के बाद भी जारी जिंदगी की तलाश, बाढ़ में 675 लोगों की मौत; करीब 3 हजार अब भी लापता

Harmanpreet Singh बोले- Hockey World Cup से डिफेंस सुधारने की सीख मिली

Team India के खिलाड़ियों का Bengaluru में Fitness Test, नए सत्र की तैयारी शुरू

Argentina ने Women World Cup जीतकर रचा इतिहास, शूटआउट में नीदरलैंड को हराया