CPC की अहम कांग्रेस से पहले चीन का एक और शीर्ष अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

बीजिंग। चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की अगले महीने होने वाली महत्वपूर्ण कांग्रेस से पहले इसके शीर्ष अधिकारियों पर कार्रवाई का दौर चल रहा है और बृहस्पतिवार को एक और अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी करार दिया गया। अगले महीने होने वाली कांग्रेस में राष्ट्रपति शी चिनफिंग को अभूतपूर्व तीसरे कार्यकाल के लिए चुना जा सकता है। सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की प्रांतीय सरकार के पूर्व उपाध्यक्ष झांग योंगजे को रिश्वत लेने के आरोप में दोषी करार दिया गया है। दोषारोपण के अनुसार झांग ने अपने पूर्व पदों का लाभ उठाते हुए परियोजनाओं की ठेकेदारी और लोगों की पदोन्नति समेत विभिन्न क्षेत्रों में दूसरे लोगों को फायदे पहुंचाने का प्रयास किया और बदले में उनसे कथित रूप से भारी-भरकम रिश्वत ली।

प्रमुख खबरें

शिवराज का चिदंबरम पर पलटवार: कांग्रेस ने ही बिगाड़ा One Nation, One Election का सिस्टम

Kangana की जवानी पर सवाल उठाना Baba Ramdev को पड़ा भारी, Ranaut के करारे जवाब से सन्न रह गये Yoga Guru

Lok Sabha Secretariat ने TMC के 20 बागी सांसदों को अयोग्यता याचिका पर भेजा नोटिस

बीजेपी संसदीय बोर्ड में बड़ा फेरबदल संभव, 4 CMs को मिलेगी जगह; Modi-Nabin के अलावा कौन-कौन?