MP: महिला की पिटाई कर सड़कों पर घसीटा, पति को कंधे पर बिठाकर कराई परेड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2022

खरगोन।मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एक गांव में 45 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर पिटाई की गई और उसे अपने पति को कंधे पर उठाकर चलने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य में एक सप्ताह के समय में इस तरह की यह दूसरी घटना है। पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी राकेश मोहन शुक्ला ने बुधवार को बताया कि यह ऊन थाना क्षेत्र के कैली गांव की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को सामने आया। उन्होंने कहा कि पुलिस को 30 जून को कैली गांव में एक पारिवारिक विवाद के बारे में फोन आया था, जब पुलिस मौके पर पहुंची तब उसने पाया कि महिला अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं थी लेकिन बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप से युगल के बीच आपसी सहमति बन गई। हालांकि पुलिस को मंगलवार को एक वीडियो मिला जिसमें चार विवाहित बच्चों की मां यह महिला अपने पति को कंधों पर उठाकर जाती दिखाई दे रही है।

इसे भी पढ़ें: AAP विधायक पर दो लोगों को पीटने का आरोप, अपने बचाव में दिया यह बयान

उन्होंने कहा कि हालांकि ग्रामीणों ने रिश्तेदार के साथ महिला के रहने पर आपत्ति प्रकट की और एक पंचायत ने फैसला सुनाया कि वह अपने पति के साथ रहे। अधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों को महिला के अपने रिश्तेदार के साथ संबंध होने का संदेह था। उनके मुताबिक यह घटना तब हुई जब पीड़िता 30 जून को अपना सामान लेने अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। इसी तरह की एक घटना रविवार को देवास जिले के एक गांव में सामने आई थी। जिसमें आदिवासी महिला को विवाहेतर संबंध होने के शक में ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की और अपने पति को कंधे पर उठाकर गांव में घूमने पर विवश कर किया। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया।

प्रमुख खबरें

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया

New Audi Q3 Luxury SUV भारत में पेश, 204 HP पावर और Quattro AWD के साथ मार्केट में मचाएगी तहलका