China Vs Taiwan | चीन के साथ तनाव के बीच अमेरिका का एक और प्रतिनिधिमंडल ताइवान पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2022

ताइपे। अमेरिकी कांग्रेस का एक और प्रतिधिनिमंडल ताइवान पहुंचा है और उसने ताइवान की राष्ट्रपति साई इन वेंग से बृहस्पतिवार सुबह मुलाकात की। अमेरिका और ताइवान के नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे वक्त में हो रही है जब चीन के साथ दोनों देशों के संबंध बेहद तनाव पूर्ण हैं। चीन पूरे ताइवान को अपना हिस्सा मानता है।

इसे भी पढ़ें: ठाणे पुलिस का उल्हासनगर डकैती मामले को सुलझाने का दावा, चार लोग पकड़े गए

उन्होंने कहा, ‘‘ ताइवान ने दिखाया है कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय का एक जिम्मेदार सदस्य है खासतौर पर जन स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर। वह अंतरराष्ट्रीयों मंचों पर भागादारी का हकदार है।’’ गौरतलब है कि मर्फी उन सांसदों में शामिल हैं जिन्होंने वह विधेयक पेश किया है जिसके तहत अमेरिका ताइवान की मदद करने के लिए उसे हथियार दे सकता है, ठीक उसी प्रकार से जैसे उसने यूक्रेन को हथियार दिए हैं। पिछले सप्ताह राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने ताइवान को एक अरब डॉलर की हथियार ब्रिकी की मंजूरी दी थी। इस पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने बुधवार को कहा कि वाशिंगटन और ताइपे के बीच रक्षा सहयोग को लेकर चीन की आपत्ति ‘‘स्पष्ट’’ है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा