गोपाल इटालिया का एक और वीडियो जारी, PM मोदी की मां पर भी बिगड़े बोल, स्मृति ईरानी ने कहा- गटर माउथ...

By अभिनय आकाश | Oct 13, 2022

गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रमुख गोपाल इटालिया वैसे तो बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। पीएम मोदी को नीच किस्म का आदमी कहने से जुड़े विवाद को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा तीन घंटे की हिरासत में लिए जाने पर  वो 13 अक्टूबर के दिन खूब चर्चा में रहे। हालांकि पुलिस ने उन्हें देर शाम छोड़ दिया है। लेकिन उनके बयानों पर उपजे विवादों के बीच गोपाल इटालिया का एक और वीडियो सामने आया है। इटालिया ने पीएम मोदी की मां को लेकर भी विवादित टिप्पणी की है। इटालिया ने इस वीडियो में एक बार फिर से पीएम मोदी को नीच कहा  है। यहां तक की उनकी मां हीराबेन को नौटंकीबाज करार दिया है। बीजेपी मीडिया सेल के हेड अमित मालवीय से इटालिया से जुड़ा विवादित वीडियो शेयर किया है। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात के AAP प्रमुख गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

गौरतलब है कि बीते एक हफ्ते के अंदर बीजेपी ने आप नेता गोपाल इटालिया का ये तीसरा वीडियो जारी करते हुए उन्हें निशाने पर लिया है। पहले वीडियो में गोपाल ने पीएम मोदी के लिए अपशब्द कहें थे व कई विवादित बातें भी बोली थीं। वहीं दूसरे वीडियो में गोपाल इटालिया ने मंदिर और कथाओं को शोषण का अड्डा बताते हुए महिलाओं को वहां न जाने की सलाह दी थी।  

प्रमुख खबरें

मेरठ लाठीचार्ज मामला: मानवाधिकार आयोग ने यूपी के गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में एशियाई शेरनी महागौरी ने तीन शावकों को दिया जन्म

पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर बने अमिताभ बच्चन, शुरू किया परिवार सबसे पहले अभियान

मानसून में Transparent Top न बन जाए Fashion Blunder, इन 3 Tricks से पाएं Glamorous Look