कांग्रेस की विपक्ष से गुजारिश, कहा- भाजपा विरोधी ताकतें एक दूसरे को न करें कमजोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में किसी भी दल के साथ गठबंधन को तैयार है क्योंकि जनता चाहती है कि सब साथ आएं। उसने यह भी कहा कि भाजपा विरोधी दलों को एक दूसरे को कमजोर नहीं करना चाहिए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने संवाददाताओं से कहा, ‘प्रधानमंत्री जी ने जो वादे किए थे, वो धोखा साबित हुए हैं। जनता इनसे छुटकारा चाहती है। हमारा रुख बहुत साफ है कि जो भाजपा से जनता को निजात दिलाने के लिए हमारे साथ आएगा, उसका स्वागत है।’

उन्होंने कहा, ‘तीन प्रदेशों के नतीजों से साफ है कि लोग भाजपा की सरकार नहीं चाहते हैं। कांग्रेस जनता के सरोकार को लेकर चलती है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि भाजपा को हराने के लिए जनता चाहती है सब साथ हों और हम भी चाहते हैं सब साथ हों।’ बब्बर ने कहा, ‘भाजपा के खिलाफ ताकतों को एक दूसरे को कमजोर नहीं करना चाहिए।’

प्रमुख खबरें

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक

Iran ने US के सामने रखा 7-Day Plan, Strait of Hormuz खोलने और शांति वार्ता की रखी शर्त

एशियाई खेल: निशानेबाजी में भारत को मिला पहला Gold, गुलवीर सिंह ने 10000 मीटर में जीता रजत

Asian Games: Kamaljeet और Suruchi की जोड़ी ने शूटिंग में जीता Gold, कोरिया को दी मात