मध्यप्रदेश में अब तक लगभग 1.75 करोड़ लोगों को लगाये गये कोरोना रोधी टीके : चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि अब तक प्रदेश की लगभग 1.75 करोड़ आबादी को कोविड-19 रोधी टीका लगाकर उन्हें सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने चौहान के हवाले से कहा, ‘‘अब तक प्रदेश की लगभग पौने दो करोड़ आबादी को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से स्वास्थ्य कर्मचारियों और अग्रिम मोर्चे के 10.24 लाख कर्मचारियों को टीके की पहली खुराक और 67,030 को दूसरी खुराक मिल चुकी है। इसी प्रकार 18 से 44 वर्ष के 83.30 लाख लोगों को पहली खुराक और 13.95 लाख को दूसरी खुराक मिल चुकी है।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न में सुनाया अपना आखिरी फैसला

देश में एक साथ 21 जून को 86 लाख से अधिक लोगों ने टीके लगवाए। इसी दिन मध्यप्रदेश में 16 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए गये। अन्य राज्यों की अपेक्षा मध्यप्रदेश की टीकाकरण में लगभग 20 प्रतिशत भागीदारी रही और यह प्रदेशवासियों के दृढ़संकल्प और कर्मचारियों की कार्य-कुशलता का नतीजा है।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत