छत्तीसगढ़ में विकास विरोधी पंजा हावी, PM Modi बोले- गंगाजी की झूठी कसम खाते हैं कांग्रेसी

By अंकित सिंह | Jul 07, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा के एक विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने राज्य की कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधा और साफ तौर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास विरोधी पंजा हावी है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के साथ धोखा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसी गंगाजी की झूठी कसम खाते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर हजारों करोड़ के शराब घोटाले का आरोप भी लगाया। 

इसे भी पढ़ें: PM बनने के लिए Rahul Gandhi करेंगे शादी!!! Lalu Yadav ने बताई PM बनने की सबसे अहम योग्यता, कहा- शादीशुदा व्यक्ति ही पीएम होना चाहिए

हजारों करोड़ का शराब घोटाला हुआ

मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ से 36 वादे जो कांग्रेस ने किए थे, उसमें एक ये था कि राज्य में शराब बंदी की जाएगी। 5 वर्ष बीत गए, लेकिन सच ये है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर दिया है और इसकी पूरी जानकारी अखबारों में भरी पड़ी है। उन्होंने कहा कि 2 साल बाद छत्तीसगढ़ के निर्माण के 25 साल होने जा रहे हैं, छत्तीसगढ़ युवा ऊर्जा से भरा हुआ है। अगले 25 साल यहां के विकास के लिए बहुत अहम हैं लेकिन छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा है..ये लोग आपका हक छीन रहे हैं। 

कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ एटीएम की तरह 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। उन्होंने कहा कि Coal माफिया, Sand माफिया, Land माफिया... न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। यहां सूबे के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक पर घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ सरकार, कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है। कांग्रेस के कोर-कोर में करप्शन है। करप्शन के बिना कांग्रेस सांस भी नहीं ले सकती है। करप्शन, कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा है। जिनके दामन दागदार हैं, वे आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जो एक-दूसरे को पानी पी-पीकर कोसते थे, वे आज साथ आने के बहाने खोजने लगे हैं। देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए। वो अगर भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है।

कांग्रेस पर अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि ये लोग मेरे पीछे पड़ेंगे, मेरी कब्र खोदने की धमकी देंगे, मेरे खिलाफ साजिशें रचेंगे। लेकिन उन्हें पता नहीं है, जो डर जाए वह मोदी नहीं हो सकता है। अपने कुशासन और भ्रष्टाचार के दाग को कांग्रेस अब झूठी गारंटियों से छिपाने की कोशिश कर रही है। आपको ऐसी झूठी गारंटियों से बहुत सतर्क और सावधान रहने की ज़रूरत है। ये भाजपा है जो असली गारंटी देती है, जो वादा करती है, उसे पूरा करके दिखाती है। 

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी