हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर इजरायल विरोधी प्रदर्शन, कई हिरासत में लिए गए

By अभिनय आकाश | Jun 20, 2025

हैदराबाद के गाचीबोवली इलाके में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर वामपंथी संगठनों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया। आयोजकों के अनुसार, यह प्रदर्शन ईरान पर इजरायल के हालिया हवाई हमलों की निंदा करने और फिलिस्तीन के लिए न्याय की मांग करने के लिए आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने इजरायल की आक्रामकता की निंदा करते हुए नारे लगाए और हिंसा को समाप्त करने के लिए तत्काल अंतर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप का आह्वान किया। प्रदर्शनकारियों को गाचीबोवली क्षेत्र में वाणिज्य दूतावास के बाहर “नरसंहार रोकें” लिखी तख्तियां पकड़े हुए देखा जा सकता था। जैसे-जैसे विरोध प्रदर्शन बढ़ता गया, गचीबोवली पुलिस ने हस्तक्षेप किया और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कई लोगों को एहतियातन हिरासत में ले लिया। 

इसे भी पढ़ें: Israel-Iran Conflict | हिल गया इजराइल का वैज्ञानिक समुदाय! प्रमुख वैज्ञानिक शोध संस्थान पर ईरान ने किया हमला

राज्य सीपीआई(एम) ने लिखा कि हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन का आह्वान वामपंथी दलों ने किया था जिन्होंने इजरायल की निंदा की और मांग की कि भारत सरकार उसके साथ सभी सैन्य और सुरक्षा सहयोग निलंबित करे।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर