झारखंड में आईईडी विस्फोट होने से माओवादी-विरोधी बल का एक कांस्टेबल घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2025

 माओवाद प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक जंगल में सोमवार को आईईडी विस्फोट होने से झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते का एक कांस्टेबल घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

झारखंड जगुआर एक माओवाद-विरोधी (सुरक्षा) बल है। अधिकारी के अनुसार यह घटना छोटा नागरा थाना क्षेत्र में उस समय घटी जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), झारखंड जगुआर कोबरा और जिला सशस्त्र पुलिस के जवान कालापबुरू, दलाईगाड़ा और मारंगपुएस्टा के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे।

जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि कांस्टेबल ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादियों) द्वारा सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए आईईडी पर पैर रख दिया, जिससे विस्फोट हो गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा के बाद झारखंड जगुआर बम निरोधक दस्ते के सदस्य घायल कांस्टेबल मनोज कुमार दमई को बेहतर इलाज के लिए तुरंत रांची के एक अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान जारी है।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई