बजट को ममता बनर्जी ने 'जन-विरोधी' करार दिया, बोलीं- देश के संसाधनों को निजी क्षेत्र के लोगों को बेच रही भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2021

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रस्तुत केंद्रीय बजट को ‘जन-विरोधी’ करार देते हुए आरोप लगाया कि यह जनता को छलने वाला बजट है और राष्ट्रवाद की बात करने वाली भाजपा देश के संसाधनों को निजी क्षेत्र के लोगों को बेच रही है। नये कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मांग दोहराते हुए बनर्जी ने कहा कि जब केंद्र सरकार करोड़ों रुपये के डूबते कर्ज को माफ कर रही है तो कृषि कानूनों को वापस लेने में कैसा संकोच है? बनर्जी ने यहां उत्तर बंग उत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वे (भाजपा) राष्ट्रवाद पर दूसरों को भाषण देते हैं, लेकिन वास्तव में वे ही देश को बेच रहे हैं। वे पीएसयू, बीमा, रेलवे और बंदरगाहों से लेकर सबकुछ बेच रहे हैं।’’ 

बजट पर सुनिए प्रधानमंत्री का संबोधन :

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर