एक्शन में सीएम योगी, महिला सुरक्षा को लेकर सुनाया बड़ा फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2022

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि नवरात्र के पहले दिन से ही पुलिस विभाग की तरफ से महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए और बेटियों की सुरक्षा के लिए सभी स्कूल-कॉलेज में एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय किए जाएं। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने गृह विभाग से 100 दिनों की कार्ययोजना के तहत प्राथमिकताएं तय कर तेजी से कार्यवाही करने को कहा है। उन्होंने बताया कि योगी ने पुलिस विभाग में 100 दिनों में कम से कम 10,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए, “नवरात्र के पहले दिन से ही पुलिस विभाग महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाए।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा, सुव्यवस्था एवं सुशासन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है, लिहाजा राज्य के सभी आस्था केंद्रों व महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर की जाए। प्रवक्ता के मुताबिक, योगी ने कहा कि आगामी एक वर्ष में सभी जनपदों में पुलिस लाइनों की औचित्यपूर्ण स्थापना की जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए अवैध संपत्तियों को ढहाने व जब्त करने के निर्देश दिए। प्रवक्ता के अनुसार, योगी ने दो टूक कहा कि पेशेवर अपराधियों के साथ-साथ खनन, शराब, पशु, वन और भू माफियाओं के प्रति किसी भी तरह की रियायत न बरती जाए। प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी तहसील मुख्यालयों पर दमकल सेवा की स्थापना का कार्य 100 दिन की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए पूरा किया जाए। प्रवक्ता ने बताया कि योगी ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत और वॉर्ड स्तर पर तैनात महिला बीट के पुलिस अधिकारी महिला अपराध नियंत्रण एवं विकास योजनाओं के प्रचार-प्रसार की कार्यवाही अंतर-विभागीय समन्वय के माध्यम से करें। प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि खुफिया विभाग, एसटीएफ और एटीएस की कार्य प्रणाली में परस्पर समन्वय स्थापित किया जाए।

इसे भी पढ़ें: मास्क पर प्रतिबंध हटाना जल्दबाजी वाला कदम, कोरोना के मामलों में हो सकती है वृद्धि

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने हर थाने और जनपद में शीर्ष दस अपराधियों को चिन्ह्ति कर उनके प्रति कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि चार्जशीट के संबंध में समीक्षा की जाए और यूपी गैंगस्टर एक्ट व गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित हो। प्रवक्ता ने बताया कि योगी ने तकनीक के इस्तेमाल पर जोर देते हुए अपराध नियंत्रण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करते हुए सफलता की कहानियों को प्रचारित-प्रसारित करने को भी कहा।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार