एंटीलिया-हिरन हत्या मामला : NIA ने पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा के आवास पर छापा मारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2021

मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास एक वाहन में विस्फोटक रखा हुए पाए जाने और कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले की जांच के संबंध में बृहस्पतिवार को सुबह यहां उपनगर अंधेरी में पूर्व ‘मुठभेड़ विशेषज्ञ’ पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा के आवास पर छापा मारा। एक अधिकारी ने बताया कि एनआईए की टीम ने सीआरपीएफ कर्मियों के साथ सुबह करीब छह बजे अंधेरी पश्चिम में जे बी नगर में स्थित शर्मा के आवास पर छापा मारा। तलाशी चल रही है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में कथित भूमि घोटाले पर अदालत का रुख करेंगे AAP नेता संजय सिंह

उसने हाल ही में इस सिलसिले में संतोष शेलार और आनंद जाधव को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने कहा कि दोनों व्यक्ति कारोबारी मुकेश अंबानी के आवास के समीप उस एसयूवी को खड़ी करने की साजिश में कथित तौर पर शामिल थे जिसमें विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। अंबानी के दक्षिण मुंबई में स्थित आवास ‘एंटीलिया’ के पास इस साल 25 फरवरी को एसयूवी खड़ी पायी गयी थी। वाहन में विस्फोटक रखा था। इस गाड़ी के मालिक ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन पांच मार्च को मुंबई क्रीक में मृत पाए गए थे। पहले इन दोनों मामलों की जांच महाराष्ट्र पुलिस कर रही थी लेकिन बाद में इन्हें एनआईए को सौंप दिया गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर