Janhvi Kapoor के Bold Scene विवाद पर Anu Aggarwal की खरी-खरी, बोलीं- ना कहना सीखो

By एकता | Jun 08, 2026

साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म पेड्डी इस समय भारी विवादों में घिर गई है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के बेहद बोल्ड किरदार को देखकर लोग काफी नाराज हैं और मेकर्स पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। हालांकि इस मामले पर जाह्नवी कपूर ने खुद अभी तक कुछ नहीं कहा है, लेकिन जया बच्चन और करीना कपूर जैसी बड़ी अभिनेत्रियां इस पर अपनी राय दे चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या Jennifer Winget जल्द ही सिंगापुर के बिज़नेसमैन Ishmael William से रचाएंगी शादी? जानें वेडिंग प्लान से लेकर अफवाहों तक का पूरा सच

अनु अग्रवाल ने शेयर किया पोस्ट, बताया क्यों छोड़ी थी इंडस्ट्री

अनु अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि पेड्डी फिल्म के विवाद ने उन्हें उनके 30 साल पुराने दिनों की याद दिला दी है। उन्होंने आज के दर्शकों की तारीफ की जो फिल्मों में महिलाओं के लिए सम्मानजनक किरदारों की मांग कर रहे हैं। अनु ने कहा कि किरदारों को लेकर जिम्मेदारी सिर्फ दर्शकों या मेकर्स की नहीं, बल्कि कलाकारों की भी होती है। उन्होंने बताया कि आशिकी फिल्म के बाद जब उन्होंने देखा कि फिल्मों में महिलाओं को सिर्फ एक वस्तु की तरह दिखाया जाता है, तो उन्होंने ऐसी फिल्मों के खिलाफ जाने का फैसला किया और यही वजह थी कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। उन्होंने आज के युवा कलाकारों से कहा कि वे फिल्म साइन करने से पहले कहानी को ध्यान से सुनें और अगर कुछ गलत लगे, तो ना कहने की हिम्मत रखें।

इसे भी पढ़ें: Pathaan-Tiger के बाद YRF का नया धमाका, Alia Bhatt की Alpha का टीजर इस दिन होगा रिलीज

विवाद बढ़ता देख डायरेक्टर ने मांगी माफी

इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर के किरदार को जरूरत से ज्यादा बोल्ड दिखाने की वजह से सोशल मीडिया पर डायरेक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा था। लगातार बढ़ते विरोध को देखते हुए आखिरकार डायरेक्टर ने सामने आकर लोगों से माफी मांग ली है। इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों से वादा किया है कि वह फिल्म में जरूरी बदलाव करेंगे ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों।

प्रमुख खबरें

Rishi Madlani बने Keir Starmer की खाली लंदन सीट से चुनाव लड़ने वाले एकमात्र भारतीय उम्मीदवार

Vivo Money Laundering Case में सुप्रीम कोर्ट ने चीनी नागरिक से मांगी भारत वापसी की गारंटी

Mirzapur में पक्की सड़क की मांग पर 400 स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन

Operation Sindoor वर्षों की तैयारी और रणनीतिक दूरदर्शिता का नतीजा: पूर्व Air Marshal जितेंद्र मिश्रा