अनु सिंह चौधरी ने ओटीटी दिग्गजों पर लेखक को नजरअंदाज करने पर फटकार लगाई

By न्यूज हेल्पलाइन | Feb 08, 2025

अनु सिंह चौधरी, जो कि इंडस्ट्री की सबसे प्रसिद्ध और बेबाक स्क्रीनराइटर में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया में लेखक के साथ होने वाले भेदभाव और उनके अधिकारों की रक्षा पर हमेशा खुलकर अपनी बात रखती हैं। स्कूप, आरिया, इक्लिप्स, ग्रहण, द गुड गर्ल शो और मिसेज जैसी शानदार शोज और फिल्म्स के लिए जानी जाने वाली अनु, हमेशा से ही लेखकों के अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज उठाती आई हैं।

इसे भी पढ़ें: Guava Chutney Recipe: एक बार खाएंगे तो भूल नहीं पाएंगे स्वादिष्ट अमरूद की चटनी का स्वाद, नोट कर लें रेसिपी

बता दे, नेटफ्लिक्स और अमेज़न एमएक्स प्लेयर ने हाल ही में 2025 के लिए अपने नए प्रोग्राम्स का ऐलान किया था, लेकिन इसमें लेखक जो इन शोज़ के रचनाकार हैं, इवेंट पर दिखाई नहीं दिए. 

अनु की यह टिप्पणी इंडस्ट्री में एक बड़ी समस्या को उजागर करती है, जहां लेखक, जो पर्दे पर दिखाए गए संवादों के निर्माता होते हैं, अक्सर छुपे रह जाते हैं। उन्होंने आगे कहा, "सबसे बड़ा दुख यह है कि जो लाइनें या संवाद आप स्क्रीन पर बोल रहे होते हैं, उन्हें लिखने वाला इंसान कहां है? कम से कम उसे तो पहचानने की कोशिश करें। उसे रेड कार्पेट पर बुलाकर अपने साथ खड़ा कीजिये, और जब मीडिया टैग बनाए जाएं तो उसे भी टैग किया जाए" अनु के शब्द लेखक के लिए और अधिक पहचान और सम्मान की आवश्यकता की ओर इशारा करते हैं, जो उनके अनुसार, एक्टर्स, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के बराबर सम्मान के हकदार हैं।

इसे भी पढ़ें: द्रौपदी का चीरहरण…केजरीवाल की हार पर स्वाति मालीवाल ने फोटो पोस्ट कर इस अंदाज में कसा तंज

अनु सिंह चौधरी सिर्फ एक प्रतिभाशाली लेखिका ही नहीं, बल्कि स्क्रीनराइटर्स राइट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SRAI) और स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (SWA) की सक्रिय सदस्य भी हैं। ये संगठन लेखकों के अधिकारों, उचित वेतन और सही पहचान की रक्षा के लिए काम करते हैं।

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood 

प्रमुख खबरें

Champions League Final में Arsenal, 20 साल का लंबा इंतजार खत्म, Saka बने जीत के हीरो

शतरंज के किंग Magnus Carlsen का अजेय रथ रुका, एक साल बाद Jorden van Foreest ने दी करारी मात

बंगाल के लिए सड़क पर क्यों नाचा ब्रिटिश नेता, सच जानकर रह जाएंगे हैरान!

Bengal नतीजों को Tejashwi Yadav ने बताया अविश्वसनीय, बोले- पूरा System BJP के हाथ में है