Modi की सेना में शामिल हुई अनूपमा फेम Rupali Ganguly, फैंस से माँगा आशीर्वाद, कहा- जो भी करूं, सही और अच्छा करूं

By एकता | May 01, 2024

टीवी की मशहूर अभिनेत्री रूपाली गांगुली भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयी हैं। बुधवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में उन्होंने पार्टी का दामन थामा और अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। पार्टी नेता विनोद तावड़े ने अभिनेत्री को भाजपा की सदस्यता दिलाई। बता दें, अभिनेत्री के साथ जाने-माने ज्योतिषी अमेया जोशी भी भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद गांगुली और जोशी ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: Salman Khan के घर फायरिंग करने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश

रूपाली गांगुली का एक्टिंग करियर

अभिनेत्री रूपाली गांगुली फिल्म डायरेक्टर अनिल गांगुली की बेटी हैं। उन्होंने 7 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने पहला रोल अपने पिता की बनाई फिल्म 'साहेब' में निभाया था। 2013 में 'परवरिश' सीरियल करने के बाद उन्होंने टीवी से सात साल लंबा ब्रेकअप लिया। इसके बाद 'अनुपमा' से उन्होंने टीवी पर वापसी की। बता दें, इस सीरियल में अभिनेत्री लीड कैरेक्टर अनुपमा का रोल निभा रही हैं। टीआरपी में ये शो हमेशा टॉप पांच में रहता है।

प्रमुख खबरें

Ahmedabad में NEET Re Exam सेंटर पर हिजाब को लेकर भारी हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Yash के Fans का इंतजार खत्म! Toxic की Final Release Date आउट, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा धमाल

हम वफादार सिपाही, Delhi में Sonia Gandhi संग मीटिंग के बाद बोले Bajwa, पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज

Nirjala Ekadashi Vrat Date: निर्जला एकादशी का व्रत गृहस्थ-वैष्णव कब रखेंगे? जानें Lord Vishnu की पूजा का शुभ मुहूर्त