अनुराग कश्यप ने बलात्कार के आरोपों को किया खारिज, श्रीलंका में होने का किया दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2020

मुम्बई। फिल्मकार अनुराग कश्यप ने अभिनेत्री पायल घोष के बलात्कार के आरोपों को ‘‘झूठा और धुष्ट’’ बताते हुए शुक्रवार को पुरजोर तरीके से खारिज किया और कहा कि प्राथमिकी में घटना की जो काल बताया गया है, उस दौरान वह देश में ही नहीं थे। मामले में कश्यप से पुलिस की पूछताछ के एक दिन बाद फिल्मकार की वकील ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि कश्यप ने पुलिस को 2013 अगस्त के दौरान फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में श्रीलंका में होने के सबूत दिए हैं। घोष ने 22 सितम्बर को वर्सोवा थाने में कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि कश्यप ने अगस्त 2013 में उनके साथ बलात्कर किया था। फिल्मकार की वकील प्रियंका खिमानी ने एक बयान में कहा, ‘‘ कश्यप ने मामले में सभी आरोपों को खारिज किया है और पुलिस को बयान दर्ज करा दिया है। अपने बयान के समर्थन मेंपेश कश्यप के सबूत दर्शाते हैं कि घोष की शिकायत एकदम झूठी है।’’ मुम्बई पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को आठ घंटे तक पूछताछ किए जाने के बाद कश्यप ने कहा था कि वह ‘‘दृढ़ता से’’ कानूनी रास्ते अपनाएंगे।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Drought: सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 8 महीने की योजना बनाएगी सरकार, केंद्र से मांगेगी राहत

Udayveer Sidhu ने काहिरा में ISSF World Cup 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड मेडल

Elon Musk बोले: भारत में Starlink की सेवाएं सस्ती रखनी होंगी, प्रतिस्पर्धा से नागरिकों को मिलेगा फायदा

PM Narendra Modi ने CM Vijay संग किया Chennai Metro चरण दो का उद्घाटन