अनुराग ठाकुर एवं सुरेश कश्यप ने पटाखा फ़ैक्ट्री में हुए हादसे पर दुःख जताया

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 22, 2022

शिमला  केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने ऊना टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के बाथू में पटाखा फ़ैक्ट्री में हुए हादसे पर दुःख जताया है। अनुराग ठाकुर एवं सुरेश कश्यप ने घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ व दुर्घटना में जान गँवाने वाले मृतकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने ऊना में पटाखा फैक्टरी में अग्निकांड पर शोक व्यक्त किया, हादसे की मंडलायुक्त से जांच के आदेश

बाथू हादसे की एसडीएम हरोली करेंगे जांच, डीसी ने जारी किए आदेश

बाथू हादसे की जांच एसडीएम हरोली विकास शर्मा करेंगे। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि एसडीएम हरोली हादसे के कारणों की जांच कर अपनी रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि एसडीएम को एक्सपलोसिव एक्ट 1884 की धारा 9(2) की शक्तियों को प्रयोग करने के साथ-साथ रुल 128 के तहत तलाशी लेने तथा सामग्री को जब्त करने का अधिकार होगा। 

प्रमुख खबरें

EaseMyTrip के सह-संस्थापक Nishant Pitti पर ED का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Supreme Court ने SASTRA University भूमि विवाद में तमिलनाडु सरकार से मांगा वैकल्पिक जमीन पर विचार

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना