मध्यप्रदेश में Congress पर भड़के Anurag Thakur, कहा- उन्होंने राज्य को बीमारू बनाया, भाजपा ने विकास का अग्रणी बनाया

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 06, 2023

नई दिल्ली/भोपाल। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर एक दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश के रीवा, कटनी व भोपाल में भाजपा के चुनाव अभियान को धार दी। श्री अनुराग ठाकुर में रीवा व कटनी में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया व रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में युवाओं से संवाद कर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करने व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पंच प्रण को जीवन में उतारने का आह्वाह्न किया।

अरविंद केजरीवाल का भ्रष्ट चेहरा उजागर हुआ

केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि अगर देश को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती है और जिनको यह ईमानदारी का प्रमाण पत्र दे रहे थे, वह आप सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन से लेकर मनीष सिसोदिया की कई महीनो से जेल में है। इनके पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के चलते इस्तीफे देने पड़े। सत्येंद्र जैन 10 महीने जेल में रहे व अभी भी है और जेल से विभाग चला रहे है। ये आम आदमी पार्टी की ये कैसी राजनीति है ? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार से अरविंद केजरीवाल का भ्रष्ट चेहरा उजागर हुआ है। 

केजरीवाल कर रहे भ्रष्टाचारियों का बचाव

केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा की आप पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर मैं यही देख रहा हूं कि दिल्ली में जो भ्रष्ट सरकार आम आदमी की है। जिसके उप मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री से लेकर सांसदों तक जेल में हैं। जो कभी भ्रष्टाचार मिटाने का नारा देते थे, धरने पर बैठते थे। आज भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए धरने पर बैठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बड़ा बदलाव आप देख रहे होंगे, ये आप पार्टी वाले कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठते थे। अब अरविंद केजरीवाल जी अपने भ्रष्ट साथियों को बचाने के लिए धरने पर बैठते हैं, यही बदलाव है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले केजरीवाल कहते थे इस कुर्सी में ही कोई खोट है, जो भी बैठते है वो भ्रष्टाचारी हो जाता है। अरविंद केजरीवाल ने वही सिद्ध किया है, आप सरकार ने भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार किया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi के Seemapuri में इमारत गिरने से 3 की मौत, मलबे से 11 लोग निकाले गए

President Droupadi Murmu पहुंचीं मनाली, Atal Tunnel और हिडिंबा मंदिर का किया दौरा

गुजरात High Court का आदेश, ITS अधिकारी की हिरासत में मौत पर दर्ज हो FIR

शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद: Eknath Shinde गुट ने सुप्रीम कोर्ट में निर्वाचन आयोग के फैसले को सही ठहराया