Rahul Gandhi के बयान पर अनुराग ठाकुर का जवाब, कांग्रेस की चिंता करें, देश की चिंता PM मोदी पर छोड़ दें

By अंकित सिंह | Dec 26, 2022

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने भारत से एकजुट रहने की अपील की और कहा कि चीन और पाकिस्तान देर सबेर साथ मिलकर देश पर हमला कर सकते हैं। इसी को लेकर आप भाजपा की ओर से राहुल गांधी पर पलटवार किया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। देश की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर छोड़ दें। अपने बयान में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की चिंता करें, देश की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर छोड़ दें। उन्होंने कहा कि जिसने देश में पहले आतंक फैलाने का प्रयास किया उसको भारत की सेना ने PM के मजबूत नेतृत्व में सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट स्ट्राइक करके जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें: 'देश से नफरत मिटाने की जरूरत' राहुल गांधी बोले- मेरी छवि खराब करने के लिए बीजेपी ने खर्च किए हजारों करोड़ रुपये

राहुल ने कहा कि चीन और पाकिस्तान एक हो गए हैं और यदि युद्ध छिड़ा तो एक से नहीं, दोनों से होगा। देश को बहुत बड़ा झटका लगेगा। भारत अब बेहद नाजुक स्थिति में है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे देश में अशांति है, लड़ाई है, भ्रम है, घृणा है। हमारी मानसिकता अभी भी ढाई मोर्चों पर युद्ध की है। हमारी मानसिकता न तो संयुक्त अभियानगत संचालन की है और न ही साइबर युद्ध की। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत अब बेहद नाजुक स्थिति में है। चीन और पाकिस्तान दोनों हमें ‘चकित’ करने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए मैं दोहराता रहता हूं कि सरकार चुप नहीं बैठ सकती। 

प्रमुख खबरें

मैदान से बाहर रहकर भी MS Dhoni का कमाल, एक सलाह ने Noor Ahmad को बनाया Game Changer

Andaman Sea Boat Tragedy | रोहिंग्या और बांग्लादेशियों समेत 250 लोगों को ले जा रही नौका अंडमान सागर में डूबी

US-Iran वार्ता और सस्ता Crude Oil, दोहरी खुशी से Sensex में 1400 अंकों की सुनामी

BJP के Samrat Choudhary ने बिहार के नए CM के तौर पर शपथ ली, नीतीश कुमार का शासन खत्म