'कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं', अनुराग ठाकुर ने युवाओं से कहा- हिंसा का रास्ता ठीक नहीं

By अंकित सिंह | Jun 18, 2022

अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में चल रहे बवाल के बीच केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनुराग ठाकुर ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि हिंसा का रास्ता ठीक नहीं है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवाओं से अनुरोध है कि हिंसा का रास्ता अपनी बात रखने के लिए ठीक नहीं है। 'अग्निपथ' युवाओं के हित में और देश को और सुरक्षित बनाने के लिए लिया गया निर्णय है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हिंसा फैलाने से, उपद्रव मचाने से कुछ नहीं होगा...कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: रक्षा मंत्रालय का बड़ा ऐलान, रक्षा मंत्रालय की नौकरी में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

वहीं, बिहार के कई हिस्सों में लगातार चौथे दिन भी अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को जहानाबाद जिले में तेहटा पुलिस चौकी परिसर के अंदर खड़े एक ट्रक और एक बस समेत कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। वामपंथी अखिल भारतीय छात्र संघ (आईसा) के नेतृत्व में छात्र संगठनों द्वारा आहूत राज्यव्यापी बंद के मद्देनजर गया, बक्सर, जहानाबाद सहित राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में शनिवार को सड़क परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं और आपात सेवाओं को छोड़कर अधिकांश दुकानें व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत