Anurag Thakur का राहुल पर वार, पूछा- क्या उनके राजीव गांधी फाउंडेशन में चीन ने पैसा दिया है?

By अंकित सिंह | Jun 01, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे को लेकर भाजपा उनपर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इतना ही नहीं, ठाकुर ने राहुल से सवाल करते हुए पूछा कि क्या उनके राजीव गांधी फाउंडेशन में चीन ने पैसा दिया है? दरअसल, राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं और वह भाजपा और मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। 

देश का करते हैं अपमान

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले पर ज़मानत पर राहुल गांधी जिनकी संसद की सदस्यता भी चली गई। उन्होंने कहा कि अब नए संसद भवन का बहिष्कार करते हैं और विदेश में जाकर भारत राष्ट्र को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते...क्या उनके राजीव गांधी फाउंडेशन में चीन ने पैसा दिया है? उन्होंने कहा कि अभी भी वे अमेरिका गए हैं इसकी फंडिंग पर भी कई लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं। 

भारत की विकास दर सबसे ज्यादा होगी

अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में भारत की GDP 7.2% बढ़ने की उम्मीद है...मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में जो कहा गया है उससे स्पष्ट है कि इस साल भी भारत की विकास दर विश्व में सबसे ज्यादा होगी। आपको बता दें कि दुनियाभर की जानी मानी बोक्ररेज रिफॉर्म मॉर्गन स्टेनली ने मोदी सरकार के 9 साल के काम को फुल नंबर दिए हैं। बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जब से मोदी सरकार ने भारत में सत्ता संभाली है उसके बाद से देश की इकोनॉमी में बड़ा बदलाव आया है। 

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet का विस्तार: Siddaramaiah-Shivakumar में खींचतान, Delhi में High Command साधेगा संतुलन

India-Australia के बीच जो समझौते हुए हैं उससे रक्षा-सुरक्षा का पूरा परिदृश्य ही बदल जायेगा

हिमाचल में Business करना होगा आसान, CM Sukhu ने सिंगल विंडो सिस्टम सुधारने का दिया निर्देश

शरीयत नहीं, संविधान चलेगा... 15 साल की मुस्लिम बच्चियों को ‘शादी लायक’ बताने वालों को Allahabad High Court कोर्ट ने सुनाई खरी खरी