हिमाचल में चुनावी सभा में भावुक हुए अनुराग ठाकुर, कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच बोले- सारी उम्र आपका अहसान नहीं भूलूंगा

By अंकित सिंह | Oct 21, 2022

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश से ही आने वाले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। आज इसी कड़ी में वह एक चुनावी सभा में मौजूद थे। अनुराग ठाकुर ने अपने पहले निर्वाचन क्षेत्र सुजानपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ता उनके पक्ष में जबरदस्त तरीके से नारेबाजी भी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं के उत्साह और प्यार देखकर अनुराग ठाकुर के आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कई बार अपने आंसू पोछें। इतना ही नहीं, उनका गला भी भर आया था। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं का अहसान कभी नहीं भूलूंगा। उन्होंने सुजानपुर की जनता से भाजपा प्रत्याशी रिटायर्ड कैप्टन रंजीत सिंह को विजयी बनाने की अपील की। 

इसे भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का ऐलान, अनुराग ठाकुर बोले- ये एक ऐसा मंच है जहां खिलाड़ी कर सकते हैं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि आपकी मेहनत के बल पर देश में मेरी पहचान बनी है। वरना मेरी पहचान क्या है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में सभी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। हिमाचल प्रदेश के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी परंपरागत सीट सिराज से चुनावी मैदान में हैं। अनुराग ठाकुर को भी मुख्यमंत्री की रेस में बताया जा रहा है। हालांकि, भाजपा आलाकमान का साफ तौर पर मानना है कि चुनाव बाद ही मुख्यमंत्री को लेकर कोई फैसला होगा। फिलहाल जयराम ठाकुर के काम पर ही भाजपा वोट मांग रही है। 

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

National Steel Policy 2047: केंद्र ने जारी किया ड्राफ्ट, 60.4 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें