सुबोध कांत सहाय के बयान पर अनुराग ठाकुर का सवाल, इस नेता के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी कांग्रेस?

By अंकित सिंह | Jun 20, 2022

अग्निपथ योजना को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। इन सबके बीच अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह भी जारी है। आज इसी दौरान कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी। सुबोध कांत सहाय की इस टिप्पणी को लेकर भाजपा अब आक्रमक हो गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। अनुराग ठाकुर ने पूछा है कि क्या इस तरह के नेताओं पर कांग्रेस कार्रवाई करेगी? अनुराग ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए जो काम किया है और उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस के नेता ने यह बयान दिया है।

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल से मिली छुट्टी, 23 जून को ED के सामने होना है पेश

इससे पहले भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के नेताओं द्वारा पूर्व में कई अवसरों पर प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई कथित अमर्यादित टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि क्या उसने आज तक कभी किसी नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई की। त्रिवेदी ने कहा कि सुबोध कांत सहाय का बयान कहीं ना कहीं उसी मानसिकता का प्रतीक है, जिसके तहत पूर्व में उसके कई नेताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां की। उन्होंने कहा, ‘‘वह कितने भी निचले स्तर पर जाते रहें... प्रधानमंत्री मोदी का देश के प्रति कार्य करने का संकल्प और दृढ़ होता जाता है... पिछले 15 वर्षों में उत्तरोत्तर देश की जनता का आशीर्वाद हमें मिलता रहा है। आपकी नफरत मोदी जी के प्रति जितनी बढ़ती है, जनता की मोहब्बत मोदी जी के प्रति उतनी ही बढ़ती रहती है।’’

प्रमुख खबरें

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित

Burhan Wani को शहीद बताने पर भड़की VHP, पीडीपी नेता अब्दुल कबीर के निष्कासन की मांग

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?