Opposition Meeting पर बोले अनुराग ठाकुर, रंगमंच सज चुका है, नाटकमंडली एकत्रित हो चुकी

By अंकित सिंह | Jun 24, 2023

विपक्षी दलों की बैठक को लेकर लगातार राजनीति का दौर जारी है। इसको लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से विपक्षी दलों पर निशाना साधा रही है। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर से विपक्षी एकता को लेकर तंज कसा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि रंगमंच सज चुका है। नाटक मंडली भी एकत्रित हो चुकी है। भाजपा नेताओं ने वर्ष 2024 के आम चुनाव में उसके खिलाफ विपक्षी दलों के एकजुट होने की कोशिशों की आलोचना करते हुए पटना की बैठक को ‘स्वार्थ का गठबंधन’, ‘नाटक’ और ‘तस्वीर खिंचवाने’ का अवसर करार दिया है।

इसे भी पढ़ें: Bihar: केजरीवाल की नाराजगी की खबर को तेजस्वी ने किया खारिज, बोले- जनता की मांग पर हम सब एक हुए हैं

हमारी इंदिरा गांधी से कोई लड़ाई नहीं थी

ललन सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पलटवार करते हुए कहा कि वे क्या बोलेंगे, उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि 1974-1975 में हमारी लड़ाई इंदिरा गांधी से नहीं, बल्कि शासन से था। आज की स्थिति 1974-75 से भी बदतर है। उन्होंने कहा कि देश में आज इमरजेंसी से भी बदतर स्थिति है। उन्होंने कहा कि उस समय प्रेस की आजादी थी। आज इनकी नियंत्रण में प्रेस तो है ही साथ ही साथ सारे संवैधानिक संस्थाओं पर भी इनका नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज अगर आपके खिलाफ कोई कुछ बोलता है तो सीधे उसके यहां छापा पड़ने लगता है। उन्होंने दावा किया कि इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी ने जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल नहीं किया। 

प्रमुख खबरें

Operation Sheruwali: Rajouri के जंगलों में आतंकियों की घेराबंदी, 15 दिन से जारी है सबसे बड़ा ऑपरेशन

INDIA गठबंधन में दरार? Jharkhand की दोनों Rajya Sabha सीटों पर JMM ने ठोका दावा, Congress को झटका!

Jantar Mantar पर Abhijit Dipke की ललकार: पोस्ट डिलीट करोगे, हमें मिटा नहीं पाओगे

Janhvi Kapoor Peddi Controversy | किरदार को ऑब्जेक्टिफाई करने का इरादा नहीं था, पेद्दी के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने मांगी सार्वजनिक माफी