'कांग्रेस को एक परिवार से आगे कुछ नहीं दिखता', अनुराग ठाकुर बोले- टुकडे टुकडे गैंग' के साथ भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं राहुल गांधी

By अंकित सिंह | Nov 18, 2022

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राहुल गांधी 'टुकडे टुकडे गैंग' के साथ भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ भारत जोड़ो यात्रा करने वाले राहुल गांधी कभी हिंदु आतंकवाद की बात करते थे, कभी JNU में भारत के टुकड़े-टुकड़े करने वालों के साथ खड़े नजर आते थे, अब वे वीर सावरकर पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि ये कांग्रेस की मानसिकता है, ये एक परिवार से आगे बढ़कर न कुछ देख पाई है और न देख पाएगी। 

इसे भी पढ़ें: 150 से ज्यादा सीटे जीतेगी भाजपा, हार्दिक पटेल बोले- गुजरात की संस्कृति और गौरव के खिलाफ रहे हैं AAP और कांग्रेस

आुपको बता दें कि गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा ने आज अपनी पुरी ताकत झोंक दी है। गुजरात में दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। पहले चरण में सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात के इलाकों में मतदान होगा। दूसरे चरण में उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात की 93 सीटों पर मतदान होगा। भाजपा 1995 से लगातार छह विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर चुकी है। पार्टी इस राज्य में जीत के सिलसिले को बनाए रखना चाहती है। आम तौर पर गुजरात में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होता आया है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंककर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर