Rajiv Gandhi Foundation को मिले चीनी चंदे पर राहुल क्यों नहीं बोलते : अनुराग ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2023

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रविवार को सवाल किया कि राजीव गांधी फाउंडेशन को कथित तौर पर मिले चीनी चंदे के बारे में वह क्यों नहीं बोल रहे हैं। ठाकुर ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की पूछताछ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) पर भी निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया, आपने और आपकी पार्टी और समर्थकों ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर संदेह जताया और हमारे सैनिकों का मनोबल गिराने की कोशिश की।’’ इस बीच, केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने यहां पास में एक अंतरराष्ट्रीय खेलकूद केंद्र का उद्घाटन किया जो 54,680 वर्ग फुट में फैला है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार तेलंगाना के मंत्री श्रीनिवास गौड़, बैडमिंटन के मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद और दाजी ने उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक खेलकूद केंद्र की स्थापना के लिए वह ‘‘पूज्य’’ दाजी के दृष्टिकोण की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘केवल खेल व ध्यान ही लोगों की ऊर्जा को दिशा देने में मदद कर सकते हैं। मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में सरकार और समाज को अहम भूमिका निभानी होगी... दाजी एक मिशन के साथ दुनिया भर में लाखों लोगों की मदद कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

मैदान से बाहर रहकर भी MS Dhoni का कमाल, एक सलाह ने Noor Ahmad को बनाया Game Changer

Andaman Sea Boat Tragedy | रोहिंग्या और बांग्लादेशियों समेत 250 लोगों को ले जा रही नौका अंडमान सागर में डूबी

US-Iran वार्ता और सस्ता Crude Oil, दोहरी खुशी से Sensex में 1400 अंकों की सुनामी

BJP के Samrat Choudhary ने बिहार के नए CM के तौर पर शपथ ली, नीतीश कुमार का शासन खत्म