Elections में जीत के बाद आया Anurag Thakur का बयान, कहा ये जीत है ख़ास, जनता को मोदी जी पर है विश्वास

By प्रेस विज्ञप्ति | Dec 03, 2023

चुनाव आयोग ने आज चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है, वहीं तेलंगाना कांग्रेस के खाते में गया। 

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "यह जीत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जेपी नड्डा जी के संगठन कौशल और अनगिनत पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण की है जिन्होंने अपना दिन-जनता के बीच बिताया और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया। चुनाव अभियान में लगे सभी कार्यकर्ताओं को मैं अपनी हार्दिक बधाई देता हूं और भाजपा को सेवा करने का अवसर देने के लिए राज्य के लोगों को धन्यवाद देता हूं।

श्री ठाकुर ने आगे कहा, " इन परिणामों से एक बात स्पष्ट है की देश में सिर्फ एक हीं गारंटी चलती है और वो है मोदी को गारंटी। यह चुनाव परिणाम इस बात का भी संकेत हैं की 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी।"

श्री ठाकुर ने कहा, "मोदी जी लगातार देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। इन परिणामों से ये स्पष्ट है की लोग मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार और विकास चाहते हैं।" श्री ठाकुर ने कहा कि ये चुनाव बताते हैं कि कांग्रेस और उसकी झूठी गारंटियों को लोगों ने पूरी तरह से नकार दिया है और भाजपा के सुशासन, विकास और गरीब कल्याण पर भरोसा जताया है।"

श्री ठाकुर ने आगे कहा, "छत्तीसगढ़ के लोगों ने भूपेश बघेल और कांग्रेस के भ्रष्टाचार के विरोध में ये जनादेश दिया है। राजस्थान की माता बहनों ने अपराध, अराजकता और गहलोत के भ्रष्ट तंत्र पर प्रहार करते हुए कांग्रेस को वोट की चोट पहुंचाई है। मध्य प्रदेश ने डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है।"

श्री ठाकुर ने राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा की जो लोग विदेश में छुट्टी पर जाते हैं वह अब लंबी छुट्टी मनाने के लिए स्वतंत्र हैं। विपक्ष के लोगों ने हमारे ऊपर जितना कीचड़ उछाला, हमारा कमल उतना ही खिलकर सामने आया है। जिन-जिन चुनाव में मोदी जी पर व्यक्तिगत हमला किया गया उसमें जनता ने विपक्ष को उसका स्थान दिखा दिया।"

विपक्ष द्वारा हाल के दिनों में प्रमुखता से उठाए जा रहे जाति के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की बांटो और राज करो की नीति अब जनता पहचान चुकी है। आज देश में मोदी जी द्वारा दिया गया जाति का मॉडल सर्वमान्य है। आज देश में सिर्फ चार जातियां हैं। युवा, किसान, महिला और गरीब। देश आज सिर्फ स्पष्ट तौर पर विकास चाहता है।"

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार