राहुल के भारत जोड़ो यात्रा पर बोले अनुराग ठाकुर, PM मोदी के नेतृत्व में एकजुट है देश, बिना भेदभाव के हो रहा विकास

By अंकित सिंह | Sep 09, 2022

कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस 2024 चुनैव को लेकर सियासी पिच भी तैयार करने की कोशिश में हैं। कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा लगातार वार कर रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एकजुट है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि राहुल जी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं मगर PM मोदी के नेतृत्व में देश एकजुट है। मोदी जी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर काम करते हैं। दरअसल, अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। आपको बता दें कि हिमाचल में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। 

इसे भी पढ़ें: राहुल ने पहले दिन की 20 किलोमीटर की यात्रा, कांग्रेस बोली- हम नए अवतार में सामने आएंगे

आपको बता दें कि कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति और संगठन की अपनी विचारधारा होती है। भाजपा और RSS की अपनी विचारधारा है, वो ठीक है।  हमारे लिए यह यात्रा जनता से जुड़ने की यात्रा है। जो नुकसान भाजपा और RSS की विचारधारा ने देश का किया है उसके खिलाफ यह यात्रा है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि सच कहूँ तो, कई हज़ार वर्षों से दो अलग-अलग दृष्टिकोणों के बीच लड़ाई चल रही है, और यह जारी रहेगी। भारत के दो अलग-अलग दृष्टिकोण हैं, एक दृष्टिकोण कठोर और नियंत्रित करने वाला है जबकि दूसरा मिश्रित और खुले विचारों वाला है। ये लड़ाई जारी रहेगी।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर